01
हमारे बारे में
यह देश के सर्वोत्तम और प्राचीन मन्दिरों में से एक
बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर सह माहामाया स्थान मुजफ्फरपुर , बिहार, भारत में स्थित भगवान को समर्पित सबसे पवित्र हिंदू मन्दिरों में से एक है। यह देश के सर्वोत्तम और प्राचीन मन्दिरों में से एक है। बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर सह माहामाया स्थान उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध मन्दिर है। मन्दिर में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। बाबा सर्वेश्वर नाथ शिवलिंग, देवाधिदेव महादेव माता पार्वती , गणेश जी, भगवान कार्तिकेय, नंदी बाबा ,भगवान विष्णु माता लक्ष्मी, हनुमान जी, पिंडी स्वरूप महामाया माता भगवती , भैरव बाबा की प्रतिमा भक्तों के दिल में एक विशेष स्थान रखती है। महाशिवरात्रि, सावन, नवरात्रि के पावन अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं इस मन्दिर में आते हैं। लाखों भक्तों की आस्था से जुड़ा यह मन्दिर अपने धार्मिक महत्व और मान्यताओं के लिए जाना जाता है। इस मन्दिर के बारे में यह मान्यता है कि, यहां आने वाले हर भक्त सच्चे हृदय से मांगी गई मुराद पूरी होती है, कोई भी भक्त यहां से खाली हाथ नहीं लौटता है। मन्दिर में भक्तों के साथ किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है।
02
हमारी सेवाएं
भगवान् का भोग, दरिद्रनारायण भोज, सिन्दूर श्रृंगार, साधुसेवा, अखण्ड-ज्योति, ध्वजारोहण, देवी देवताओं का पुष्प श्रृंगार
रुद्राभिषेक, सत्यनारायण कथा, हनुमत्-पूजन, रामार्चा-पूजन, बृहद्-मनोकामना यज्ञ, जन्म-मंगलानुष्ठान, ग्रहशान्ति हवन, रोगशन्ति हवन, मुण्डन, उपनयन संस्कार , मंगल शांति, गृह वास्तु शांति, कालसर्प दोष शांति, आदित्य हृदय शांति, श्रीविद्या शांति, सरस्वती कवच पाठ, नवचंडी पाठ शांति, वर/ कन्या वरन, पानी ग्रहण संस्कार (विवाह), रिंग शिरोमणि, नवग्रह शांति महायज्ञ
महामृत्युंजय जप, मृत संजीवनी मंत्र जाप, नवग्रह मंत्र जप, सन्तान-गोपाल-मंत्र जप, सुन्दरकाण्ड रामचरितमानस/वाल्मीकि-रामायण, श्रीदुर्गासप्तशती, श्रीरामरक्षा-स्तोत्र, कलश-स्थापना
श्रीरुद्राभिषेक, सत्यनारायण कथा, हनुमत्-पूजन, रामार्चा-पूजन, बृहद्-मनोकामना यज्ञ, जन्म-मंगलानुष्ठान, ग्रहशान्ति हवन, रोगशन्ति हवन, मुण्डन, उपनयन संस्कार , मंगल शांति,
दो पहिया वाहन-पूजा , चार पहिया वाहन पूजन, हस्तरेखा अथवा जन्म-कुण्डली परीक्षण, गणना, वर-वधू-कुण्डली मिलान, विवाह इत्यादि
महामृत्युंजय जप, मृत संजीवनी मंत्र जाप , अन्य ग्रहमन्त्र जप, सन्तान-गोपाल-मंत्र जप, सुन्दरकाण्ड रामचरितमानस/वाल्मीकि-रामायण, श्रीदुर्गासप्तशती, श्रीरामरक्षा-स्तोत्र, कलश-स्थापना
अब बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव का ऑनलाइन होगा दर्शन पूजन मुजफ्फरपुर ::ऑनलाइन बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव का दर्शन हो सकेगा। बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर सह महामाया स्थान ब्रह्मपुरा मुजफ्फरपुर के वेबसाइट के लांचिंग के अवसर पर महंत संजय ओझा ने बताया कि शहर से बाहर रहने वाले भक्तों को लॉकडाउन के समय बड़ी परेशानी हुई थी। उसको देखते हुए अब ऑनलाइन पूजा की व्यवस्था की गई है । वेबसाइट के जरिए भक्त ऑनलाइन पूजा कर सकेंगे। वहीं मंदिर की गतिविधियों से भी रूबरू होते रहेंगे। इस मौके पर बाबा सर्वेश्वर नाथ नेवैद्यम् प्रसाद काउंटर का शुभारंभ किया गया। महंत ओझा ने बताया कि मंदिर में आने वाले.भक्त बालाजी तिरुपति के कारीगरों द्वारा तैयार महावीर मंदिर पटना से उपलब्ध नैवेधम् को प्रसाद स्वरूप यहां से ले जा सकते हैं । जो भक्त ऑनलाइन पूजा करेंगे कोशिश होगी कि उनके घर तक भी ऑनलाइन प्रसाद को पहुंचाया जाए। आज पहले दिन कई भक्त पहुंचे। बाबा की पूजा अर्चना की। महंत संजय ओझा ने बताया कि इस मंदिर में सालों भर विभिन्न तरह के आध्यात्मिक अनुष्ठान चलते रहते हैं। खासकर रुद्राभिषेक, सत्यनारायण पूजा, सप्तशती पाठ, हवन के लिए यह मंदिर मशहूर है। बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव और माता महामाया से जो भी भक्त आशीर्वाद लेते हैं उनकी तमाम मनोकामना पूर्ण होती है। यहां मुजफ्फरपुर के अलावे उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली के अलावे नेपाल से भी भक्त आते - जाते रहते हैं । मंदिर के वेबसाइट बन जाने से अब भक्तों को काफी सहूलियत होगी।आचार्य अभिनय पाठक ने वैदिक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शंखनाद दिया उद्घाटन करते हुए उपभोक्ता फॉर्म के प्रभारी जज डॉ० संजय कुमार ने कहा, शहर में बाबा गरीब नाथ मंदिर में पहला व दूसरा बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर है जहां तिरुपति के कारीगर द्वारा निर्मित नैवेद्यम प्रसाद भक्तों के लिए उपलब्ध है मंदिर के महंत पं० संजय ओझा ने बताया मंदिर की ओर से केवल सेवा भाव के लिए प्रसाद काउंटर खोला गया है फिलहाल अभी श्रद्धालुओं को केवल लागत मूल्य पर ही प्रसाद दिया जाएगा, इस मौके पर चिकित्सक डॉ नवनीत शांडिल्य, डॉ संजय कुमार, प्रभात कुमार, ठाकुर दिलीप कुमार, ज्योतिषाचार्य धीरज कुमार मिश्रा ,अमित चंद्र आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर वैदिक मंत्रोचार के बीच आचार्य अभिनव पाठक, आचार्य सुनील तिवारी ने वेबसाइट की लॉन्चिंग कराई । अतिथियों को अंग वस्त्र देकर वह चंदन लगाकर सम्मानित किया गया ।
03
हमारी फोटो
बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर सह माहामाया स्थान मुजफ्फरपुर , बिहार, भारत में स्थित भगवान को समर्पित सबसे पवित्र हिंदू मन्दिरों में से एक है। यह देश के सर्वोत्तम और प्राचीन मन्दिरों में से एक है। बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर सह माहामाया स्थान उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध मन्दिर है। मन्दिर में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। सर्वेश्वर नाथ शिवलिंग, देवाधिदेव महादेव माता पार्वती, गणेश जी , भगवान कार्तिकेय, नंदी बाबा,भगवान विष्णु माता लक्ष्मी , हनुमान जी , पिंडी स्वरूप माता महामाया भगवती, भैरव बाबा की प्रतिमा भक्तों के दिल में एक विशेष स्थान रखती है। महाशिवरात्रि, सावन , नवरात्रि के पावन अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं इस मन्दिर में आते हैं। लाखों भक्तों की आस्था से जुड़ा यह मन्दिर अपने धार्मिक महत्व और मान्यताओं के लिए जाना जाता है। इस मन्दिर के बारे में यह मान्यता है कि, यहां आने वाले हर भक्त सच्चे हृदय से मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है, कोई भी भक्त यहां से खाली हाथ नहीं लौटता है। मन्दिर में भक्तों के साथ किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है।